{"_id":"57f3f9ec4f1c1b8a322709fd","slug":"mdm-register-to-manipulate-the-principal-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम रजिस्टर में हेरफेर करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम रजिस्टर में हेरफेर करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
अमर उजाला/हरदोई
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Girl Student's hand broken by teacher
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम रजिस्टर में हेरफेर करना बेंहदर के प्राथमिक स्कूल दन्नाखेड़ा की प्रधानाध्यापिका को महंगा पड़ा हैं। शिकायत पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर बीआरसी कछौना से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच संडीला के बीईओ को सौंपी है। अभिभावकों ने बेंहदर के प्राथमिक स्कूल दन्नाखेड़ा की प्रधानाध्यापिका पांचाली मिश्रा पर बच्चों को मीनू के अनुसार एमडीएम न देने का आरोप लगाया था।
यह भी आरोप लगाया गया था कि नियमित रूप से खिचड़ी बनवाने और एमडीएम रजिस्टर में ओवर राइटिंग कर छात्र-छात्राओं की संख्या में हेरफेर करतीं हैं। बीएसए ने अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संकुल प्रभारी को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया था।
संकुल प्रभारी ने जांच रिपोर्ट में बताया कि एमडीएम रजिस्टर में ओवर राइटिंग कर छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाई गई है। बच्चों को नियमित रूप से खिचड़ी दी जा रही है। संकुल प्रभारी ने एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट में गबन करने की बात कहते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए बीआरसी कछौना से संबंद्ध कर दिया है। इस मामले की जांच उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी संडीला को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।