फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Maurya Arkvanshi appear on a stage

मौर्य-अर्कवंशी एक मंच पर दिखेंगे

Mon, 23 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Maurya Arkvanshi appear on a stage

जाति तोड़ो समाज बनाओ सम्मेलन में मौर्य और अर्कवंशी

विज्ञापन
समाज को एक मंच पर लाने की सहमति बनी है। कुंती नर्सिंग होम में रविवार को आयोजित सम्मेलन में दोनों समाज को एकजुट होकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही गई।

अर्कवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुशवाहा महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष ने दोनों समाजों के एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी ताकत के रूप में उभरने की बात कही। कुशवाहा महासभा और अर्कवंशी महासभा का आपस में विलय होने की घोषणा के साथ ही कुंती नर्सिंग होम में जाति तोड़ो समाज बनाओ सम्मेलन की शुरुआत हुई।

अर्कवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह अर्कवंशी तथा कुशवाहा महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि आगामी पंचायती एवं विस चुनाव में समाज द्वारा भागीदारी सुनिश्चित होगी। जिसके लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डा. अरुण मौर्य ने कहा कि कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी  समाज की तरह अर्कवंशी समाज भी शाक्य वंशी है और सम्राट चंद्रगुप्त मार्य को अपना पूर्वज मानता है।

कहा कि दोनों समाजों के पूर्वज एक हैं, लेकिन कलांतर में अपने कार्यों के चलते अलग अलग समाज बन गए। उन्होंने कहा कि समय है कि दोनों समाज एक हों और देश की प्रगति में निर्णायक भूमिका अदा करें। कहा कि दोनों समाजों के एकजुट होने से राजनीतिक रूप से जनपद के संडीला व गोपामऊ विधानसभा में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे।

साथ ही निकटवर्ती जनपद सीतापुर, उन्नाव व लखीमपुर की विस सीटों पर निर्णायक भूमिका अदा करेगा। संयोजक जनाधिकार मंच आईपी कुशवाहा ने कहा कि संगठित और शिक्षित होकर समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम बना सकते हैं।

इस मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा ने पिछड़े वर्ग की एकता पर बल दिया। वीएन मौर्य ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में राजकुमार अर्कवंशी, राजेश कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा, उमाकांत अर्कवंशी, सुनीज सिंह अर्कवंशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed