{"_id":"696bc420d1974304070a6750","slug":"mauni-amavasya-roadways-deploys-additional-buses-to-facilitate-people-taking-a-dip-in-the-ganga-hardoi-news-c-213-1-hra1004-143481-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या : गंगा में डुबकी लगवाने के लिए रोडवेज ने लगाई अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या : गंगा में डुबकी लगवाने के लिए रोडवेज ने लगाई अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
हरदोई। माघ मेला शुरू होने के साथ मौनी अमावस्या पर विशेष स्नान पर्व रविवार को होगा। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन कर दिया है। संगम स्नान के लिए जिले से प्रयागराज के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई गई हैं। प्रयागराज के लिए निगम ने 50 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। बिलग्राम, कन्नौज और फर्रुखाबाद के लिए भी अतिरिक्त बसें आरक्षित की हैं।
मकर संक्रांति के बाद अब विशेष स्नान मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी को, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को होगा। हर स्नान पर्व पर गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रयागराज में माघ मेला भी चल रहा है। ऐसे में जिले से तमाम श्रद्धालु माघ मेले में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कर दिया है। हरदोई परिक्षेत्र से प्रयागराज के लिए रूटीन की बसें चल ही रही हैं अब 50 अतिरिक्त बसें प्रयागराज के लिए चला दी गई हैं।
शनिवार से बसों का संचालन शुरू हो गया है। प्रत्येक घंटे बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा जनपदों के लोग गंगा स्नान के लिए बिलग्राम, कन्नौज और फर्रुखाबाद के घाटों पर भी जाते हैं। ऐसे में इन स्थानों के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसें भी चलाई गई हैं। साथ ही अलग से अतिरिक्त बसों को आरक्षित कर दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि बसों की पर्याप्त व्यवस्था है। श्रद्धालु यात्री बढ़ते ही अतिरिक्त बसें चला दी जाएंगी।