फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mathura kashi ko kerna hoga sangrash

मथुरा - काशी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा और हम करेंगे : शांतनु महाराज

Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mathura kashi ko kerna hoga sangrash
फोटो-32- विजय दशमी उत्सव के दौरान मौजूद स्वयं सेवक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रख्यात कथावाचक और प्रचारक शांतनु महाराज ने कहा है कि मथुरा में श्रीकृष्ण भूमि हिंदू जनमानस की भावना का विषय है और वह इसके साथ मजबूती से खड़े हैं। लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या मुक्त हुई है, मथुरा और काशी भी मुक्त होंगे। इसके लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

संडीला में नहर कोठी मार्ग पर रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित विजयदशमी उत्सव मेें शस्त्र पूजन समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने आए शांतनु महाराज ने पत्रकारों से कहा कि सैकड़ों वर्ष का संघर्ष कर रामजन्म भूमि हिंदुओं को मिली है। कितनी शहादत हुइ हर कोई जानता है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर दायर हुई याचिकाओं पर उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण भी हिंदू जनमानस की भावना का विषय है। इसे दूसरे नजरिए से नहीं देखना चाहिए। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की पूजा हो रही है, वहीं पास में विदेशी आक्रांताओं की निशानी भी दिखती है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो। पूरी उम्मीद है कि निकट भविष्य में काशी और मथुरा भी मुक्त होंगे। शस्त्र पूजन कार्यक्रम की शुरूआत शांतनु महाराज ने जिला संघ चालक जेपी पांडे के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

संडीला मेें आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख संासद अशोक रावत, संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सवाजयुपर विधायक माधवेंद्र प्रताप, कर्नल आदित्य कुमार सिंह, राज कुमार शुक्ला, गोविंद, महेंद्र सोनी, तीर्थराज सिंह, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।

फोटो-31-संडीला में विजय दशमी उत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करते शांतुन महराज। संवाद

फोटो-31-संडीला में विजय दशमी उत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करते शांतुन महराज। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed