फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   matdata diwas

लोकतंत्र में जिसकी आस्था, वही सच्चा नागरिक-सीडीओ

Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
matdata diwas
हरदोई। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को जानने वाले और लोकतंत्र के गठन में अपनी पूर्ण निष्ठा रखने वाले को देश के सच्चे और जागरूक नागरिक की संज्ञा दी जा सकती है। इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं में देश के लोकतंत्र और विकास को लेकर एक ललक होनी चाहिए। देश का काफी हद तक विकास लोकतंत्र से जुड़ा होता है और लोकतंत्र का गठन युवाओं और देश के मतदाताओं के हाथ में होता है। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि जरूरत है तो स्वयं अपने अंदर के वोटर को जगाने की और दूसरों को भी इस ओर प्रेरित करने की।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अलावा विशेष अभियानों में भी युवाओं को वोटर बनने का मौका मिला और लोगों ने इसका फायदा भी उठाया। इस दौरान मतदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया गया तथा सभी के द्वारा मतदाता दिवस पर निर्धारित शपथ की पंक्तियों को भी दोहराया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, तहसीलदार रामवीर, अम्बुज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में सौ साल की उम्र के तीन बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स व एडीएम संजय कुमार सिंह ने तीनों शतायु मतदाताओं को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
निर्वाचन कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र वृक्ष भी रोपित किया गया। सीडीओ व एडीएम ने पौध को रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed