{"_id":"654fafaf2d0b63a899089424","slug":"masons-body-found-hanging-from-noose-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6419-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के रमुआपुर मजरा चंदौली निवासी युवक का शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर चादर के फंदे से लटकता मिला।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रमुआपुर मजरा चंदौली निवासी अमित (32) राजमिस्त्री था। शुक्रवार की रात वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पत्नी रेनू परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। रेनू की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। मामला खुदकुशी का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।