फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Masarrat performance arrest , the memorandum

मसर्रत की गिरफ्तारी को प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sun, 15 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Masarrat performance arrest , the memorandum

आतंकवादी मसर्रत आलम की रिहाई को एक असंवैधानिक

विज्ञापन
निर्णय बताते हुए पुन: गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी रमेश मिश्र को भी सौंपा।

इस बाबत भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि आतंकी की रिहाई ने भारतीय सेना के जवानों के त्याग, बलिदान व कुर्बानी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी पुन: किसी भी तरह से की जाए, ताकि पूरे के पूरे भारत देश व सेना का मनोबल न टूटने पाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के किसी भी सरकार के निर्णयों के परिणाम दूरगामी होते हैं। इस तरह के निर्णय लेते समय इन परिणामों का ध्यान नहीं रखा जाता, जो देश के लिए आगे चलकर काफी अहित करने वाले हो सकते है। इससे जवानों के अंदर भारत माता को लेकर जो जज्बा है, उसको चोट लगने के पूरे आसार होते हैं।

उन्होंने कहा कि कहना गलत न होगा कि यदि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले ही अपने आप को कमजोर समझने लगेंगे, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश पर किस तरह खतरे के बादल मंडरा सकते हैं।

इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर जल्द से जल्द इस आतंकी को पुन: गिरफ्तार कराए जाने की मांग की। इस मौके पर एमके सिंह, एके शुक्ला सहित कई भूतपूर्व सैनिक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed