{"_id":"5ddec0bc8ebc3e54a0090803","slug":"marriege-break-due-to-dowry-demand-report-hardoi-news-knp5286154184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांगने पर टूटी बात, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांगने पर टूटी बात, रिपोर्ट
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व 21 हजार रुपये लेने के बाद भी शादी की डेट तय करने के नाम पर वर पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी। लड़की के किसान पिता ने पिछले दो माह में कई बार वर पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। लड़के वालों ने शादी तोड़ दी और रुपये भी वापस नहीं किए। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मंगलवार शाम कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने हरपालपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी की बात हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अन्ना निवासी किसान दीपू पुत्र राम सिंह के साथ चल रही थी। पिछले एक साल के दौरान लड़के वालों ने कई बार लड़की को देखा और शादी के लिए हामी भर दी। दो माह पूर्व उसने 21 हजार रुपये दीपू के परिजनों को दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद जब भी किसान ने पुत्री की शादी की तारीख तय करने, वरीक्षा व गोदभराई की बात कही तो वर पक्ष ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। कई बार उसने बातचीत का प्रयास किया, लेकिन मामला नहीं सुलझा। मंगलवार रात किसान ने हरपालपुर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। हरपालपुर कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने बताया कि दीपू, उसके भाई विपिन और नीरू सहित नाबालिग बहन के विरुद्ध तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।