फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women tried to burn herself

विवाहिता ने स्वयं को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
married women tried to burn herself
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबनगर में मंगलवार देर शाम विवाहिता ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबनगर निवासी माला (25) पत्नी राहुल की परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। मंगलवार शाम परिजन घरेलू कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान माला ने कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। झुलसने पर उसने चीखना शुरू कर दिया। परिजन कमरे में पहुंचे। माला को आग से जलता देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने किसी तरह आग बुझाकर उसे बचाया। वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजन चुप्पी साधे हैं। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed