फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women died, report

विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
married women died, report
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के गांव उल्लामऊ में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट सांडी थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम उल्लामऊ निवासी शिवम सिंह का विवाह ढाई वर्ष पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्यौली निवासी प्रसून सिंह (24) के साथ हुआ था।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि प्रसून ने शुक्रवार देर शाम घर में फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटकता देख जिला अस्पताल ले गए। जिला चिकित्सालय मेें उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतका का भाई अमन सिंह मौके पर पहुंचा और दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर मारपीट के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। घटना के संबंध में सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि अमन की तहरीर पर मृतका के पति शिवम, सास बिंदू , ससुर सुशील समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed