फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women died in myslinious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
married women died in myslinious condition
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के बरखेरा गांव में विवाहिता की मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल क्षेत्र के बारी गांव निवासी चिम्मो (25) का विवाह तीन वर्ष पहले बरखेरा निवासी बिब्बन के साथ हुआ था। दो सप्ताह पहले उसने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी।
विज्ञापन

परिजन गांव में उपचार करा रहे थे। गुरुवार की शाम चिम्मो की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर चिम्मो के पिता इसरार परिजनों के साथ मौके पर आ गए। इसरार ने बताया कि उसने बेटी के निकाह में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। चिम्मो की तहरीर पर पति, जेठ सब्बन, ससुर मझिले, सास शकीना के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष ओपी तिवारी ने बताया कि चिम्मो की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed