फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women deadbody hanged

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पांच पर रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
married women deadbody hanged
हरियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा निवासी विवाहिता का शव ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बोझवा निवासी नसरीन (25) पत्नी अफरोज का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फांसी पर लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मोहल्ला राय टोला कस्बा सांडी निवासी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के चाचा नईम ने बताया कि नसरीन की शादी छह साल पहले अफरोज के साथ हुई थी। उसकी छह माह की बेटी भी है। शादी के बाद से पति व ससुराली नसरीन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर उसने अफरोज व उसके परिजनों को समझाया भी था। बताया कि शुक्रवार सुबह ससुरालियों ने नसरीन के आत्महत्या करने की जानकारी दी। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि चाचा नईम की तहरीर पर पति अफरोज, देवर फिरोज व अफजल, नंद छोटी बिटिया व तकदीरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed