फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's parents raise questions over her death, she died of a heart attack

Hardoi News: विवाहिता की मौत पर मायकेवालों ने उठाए सवाल, हार्ट अटैक से गई जान

Thu, 13 Nov 2025 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman's parents raise questions over her death, she died of a heart attack
कछौना। शहर के प्राइवेट अस्पताल में बुधवार देर शाम कमालपुर निवासी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव गांव ले गए। मृतका के भाई ने बहनोई पर जहर देने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कमालपुर निवासी मुन्ना तिवारी खेती करते हैं। मुन्ना के मुताबिक, पत्नी मंजू (48) को एक माह से बुखार आ रहा था। उनको पांच दिन पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बुधवार देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजन शव गांव लाए और घटना की सूचना कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरोली निवासी मायकेवालों को दी। मौके पर मंजू के भाई सुभाष और अन्य परिजन पहुंचे। उन्हें शव पर लाल रंग के चक्कते के निशान मिले।
विज्ञापन

सुभाष ने मौत के हालात पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतका के परिवार में पति, दो पुत्रियां सोनी, मोनी और पुत्र सोनू है। मंजू के भाई ने बहनाेई पर जहर देने का आरोप लगाया है। कोतवाल प्रेम सागर ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed