{"_id":"668829df4a0e12107b0a9a4d","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116582-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
भरावन। अतरौैली थाना क्षेत्र के कुरौंध गांव में संदिग्ध हालात मेें विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। भाई ने पति की पिटाई से आहत होकर खुदकुशी किए जाने की बात कही है, जबकि मृतका की सास का कहना है कि पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने से आहत होकर उसने खुदकुशी की है।
कुरौंध निवासी कमल किशोेर लखनऊ में रहकर बढ़ई का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह पत्नी संतोष कुमारी (27) का शव कुरौैंध गांव स्थित मकान मेें फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर मृतका की सास महेश्वरी ने बताया कि कमल बृहस्पतिवार को लखनऊ में था। लखनऊ में उसके साले सतीश शर्मा ने मारपीट कर पुलिस से शांतिभंग में चालान करा दिया था, जमानत मिलनेे के बाद कमल लखनऊ में ही रुक गया था। इस घटना से संतोष परेशान थी और उसने खुदकुशी कर ली।
वहीं, संतोष के भाई सीतापुर जनपद के रेेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतौली निवासी सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि पति की पिटाई से परेशान होकर संतोष ने खुदकुशी की है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह नेे बताया कि भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोेस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।