{"_id":"692343896d01b5637e06f41e","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-allegedmarried-womans-body-found-hanging-murder-alleged-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140789-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-20- घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह। संवाद
हरियावां। थाना क्षेत्र के रामनगर में एक बाग में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। रविवार को शव मिलने के बाद मृतका के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता ने दामाद और समधी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
थाना क्षेत्र के अठरहा गांव निवासी जुगुल किशोर के मुताबिक, उन्होंने पुत्री श्रीरोशनी (30) की शादी 11 साल पहले थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी भागीरथ से की थी। भागीरथ अक्सर पुत्री की पिटाई करता था। 16 नवंबर को उनकी पुत्री भावना और संध्या श्रीरोशनी के यहां गई थीं। इस दौरान घरेलू बातों के संबंध में भागीरथ ने उनकी दोनों पुत्रियों के सामने ही श्रीरोशनी की पिटाई कर दी थी। 21 नवंबर को भावना और संध्या ने भागीरथ से अठरहा गांव छोड़ने के लिए कहा। इस बात को लेकर फिर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।
इस दौरान भागीरथ ने पत्नी को पीट दिया। इसके बाद संध्या और भावना घर चली गईं। दोनों ने पिता को पूरी बात बताई। रविवार सुबह रामनगर के अपने ही बाग में श्रीरोशनी का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया। रिश्तेदारों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जुगुल किशोर को श्रीरोशनी के घुटने जमीन पर लगे मिले। उन्होंने मौत के हालात पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका के परिवार में पति और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।