{"_id":"68d6da56f3a32fb1200d128e","slug":"married-womans-body-found-hanging-family-alleges-murder-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137986-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले-हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले-हत्या हुई
विज्ञापन
फोटो-15- उपासना। स्रोत: परिजन
- भाई ने बहनोई और ससुरालियों पर लगाया आरोप, सुरसा थाना क्षेत्र के ज्यूरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ज्यूरा गांव में विवाहिता का शव बृहस्पतिवार की शाम फंदे पर लटकता मिला। मृतका के भाई ने बहनोई समेत ससुराल वालों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के धीरा गांव निवासी रतिपाल की पुत्री उपासना (30) की शादी साल 2014 में ज्यूरा गांव निवासी रोशन लाल के साथ हुई थी। उपासना के भाई राजू के मुताबिक जब उपासना डेढ़ साल की थीं तो पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद से चाचा पप्पू ने ही पोलन-पोषण और उनकी शादी की थी।
पप्पू के मुताबिक, उनके पास बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने फोन करके बताया कि उपासना का शव कोठरी में गमछे के फंदे से लटकता मिला है। पप्पू ने बताया कि वह और राजू 19 सितंबर को उपासना को विदा कराने के लिए उनकी ससुराल गए थे, लेकिन उनके ससुराल वालों ने उनको विदा नहीं किया था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि रोशन लाल और उसके परिजन उपासना के साथ मारपीट करते थे। उपासना की हत्या करके शव लटका दिया है। मृतका के परिवार में पति और 10 वर्षीय पुत्र है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के अहिरोरी में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे। मायके वालों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के सतनापुर निवासी रामसेवक ने अपनी पुत्री चांदनी (22) की शादी 18 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी अपने सगे भांजे अमित राठौर उर्फ रामखिलावन के साथ की थी। अमित के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात वह और चांदनी बरामदे में सोए थे। शुक्रवार की सुबह कमरे में दुपट्टे के फंदे से चांदनी का शव लटकता देखा। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने जुटाए। दंपती के कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।