{"_id":"6473a3161f61c9cf860fe6b4","slug":"married-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-threatened-with-triple-talaq-hardoi-news-c-12-1-257654-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तीन तलाक की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तीन तलाक की दी धमकी
Mon, 29 May 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। पंचायत के दौरान पति ने तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के कबर बरयैपुर निवासी रफीकउद्दीन की पुत्री सना सिद्दीकी का निकाह 31 मार्च 2022 को कौशांबी जिले के सैनी थानाक्षेत्र के नगियामई निवासी अली मुर्तजा साथ हुआ था।
शादी के बाद बुलेट गाड़ी और विदेश में नौकरी का खर्च छह लाख रुपये पति अली मुर्तजा, सास साबरा बानो, जेठ मुस्तफा, जेठानी शायना बानो पत्नी मुस्तफा, देवर सलमान, ननद ऐरम बानो मांगने लगे। मांग पूरी न होने के कारण अक्सर मारपीट करने लगे। निकाह के बाद एक बेटा असलान हुआ। इसके बाद भी ससुरालीजनों ने मांग बंद नहीं की। भूखा रखकर प्रताड़ित करने लगे।
देवर सलमान ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसकी फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। इसकी शिकायत ससुरालीजनों से की। उन लोगों ने उल्टा तीन मई 2023 को उसे पीटकर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके आई। दोनों पक्षों के लोग चार मई को पंचायत में इकट्ठा हुए। उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी करने पर में असमर्थता जताई। ससुरालीजन मारपीट पर उतारू हो गए। उसे घसीटकर पीटा। पति ने तलाक देकर दूसरी जगह शादी करने की धमकी दी। गालीगलौज कर ससुरालीजन लौट गए।