फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman suffering from TB dies during treatment in medical college

Hardoi News: टीबी से पीड़ित विवाहिता की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत

Tue, 02 Sep 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman suffering from TB dies during treatment in medical college
हरदोई। क्षय रोग से पीड़ित विवाहिता की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के पट्टी हरपालपुर निवासी मोनिका देवी (35) टीबी की मरीज थीं। उनके देवर गोविंद ने बताया कि मोनिका के पति राम नरेश की दो साल पहले टीबी से मौत हो चुकी है। इसके बाद मोनिका गोविंद के साथ ही रहने लगी थी। गोविंद ने बताया कि सोमवार सुबह मोनिका की तबीयत गांव में ही अचानक बिगड़ गई। मोनिका ने खुद 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस से वह अकेले ही सीएचसी कोथावां पहुंचीं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सोमवार रात परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद पंचनामा भरा जा सका। मृतका का आठ साल का पुत्र राजू और सात माह का पुत्र निहाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed