{"_id":"69024d3317f8c124130d8610","slug":"married-woman-hangs-herself-to-death-husband-accused-of-murder-hardoi-news-c-213-1-hra1006-139507-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-13- रामसहेली। फाइल फोटो
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के डही गांव में मंगलवार देर शाम विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारकर बाहर निकाला गया। मृतका के पिता ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
डही गांव निवासी दीपक मौर्य राजमिस्त्री हैं। दीपक के मुताबिक, उनकी शादी छह मई 2018 को राम सहेली (30) से हुई थी। सास कमला के मुताबिक, दीपक अक्सर शराब पी लेता है। मंगलवार शाम राम सहेली ने दीपक से शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। फिर दीपक गांव में ही निकल गया। कुछ देर बाद राम सहेली भी कमरे में चली गईं। काफी देर तक वह बाहर नहीं आईं तो कमला उसे बुलाने गईं। दावा है कि दरवाजा बंद मिलने पर कमला ने खिड़की से झांका। इस दौरान राम सहेली का शव साड़ी के फंदे से लटका दिखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया।
सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के मरेली गांव निवासी मृतका के पिता ओमप्रकाश के मुताबिक, शराब पीकर दामाद पुत्री को पीटता था। मायके से रुपये लाने के लिए कहता था। रुपये न मिलने पर दीपक ने पुत्री की हत्या करके शव लटका दिया। मृतका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।