{"_id":"669bfd6fc0973ea54809d907","slug":"married-woman-fell-ill-after-drinking-acid-under-suspicious-circumstances-and-died-in-her-maternal-home-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117268-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से बीमार हुई विवाहिता की मायके में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से बीमार हुई विवाहिता की मायके में मौत
विज्ञापन
हरदोई। लगभग 24 दिन पहले संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई थी। ससुरालीजन उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए, तो पिता अपने साथ ले गए। मायके में विवाहिता की शनिवार सुबह मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी विपिन की पत्नी राखी (26) की हालत बीती 27 जून को संदिग्ध हालात में बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान पता चला था कि तेजाब पीने के कारण राखी की हालत बिगड़ी है। राखी के पिता दानियालगंज निवासी लालाराम के मुताबिक ससुरालीजन अस्पताल में राखी को अकेला छोड़कर चले गए थे। कुछ दिन इलाज होने के बाद राखी को पिता लालाराम अपने घर ले गए। घर में ही उसका इलाज हो रहा था।
शनिवार सुबह घर में ही राखी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देहात कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पिता का आरोप है कि पति सोने की चेन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर विपिन ने अपने परिजनों के साथ जबरन राखी को तेजाब पिला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।