{"_id":"68695ec766a9076ed60286c6","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-seven-months-after-love-marriage-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133900-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रेम विवाह के सात माह बाद संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रेम विवाह के सात माह बाद संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
भरावन। सात माह पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की है। पति का कहना है कि एक माह से बुखार आने के कारण उसकी मौत हुई है। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
फत्तेपुर निवासी सामिर खेती करता है। सात माह पहले उसने टड़ियावां थाना क्षेत्र के कपूरपुर तकिया निवासी सन्नो (20) से प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों साथ में रह रहे थे। सामिर के मुताबिक सन्नो को पिछले एक माह से बुखार आ रहा था। उसने पहले ग्रामीण इलाकों में इलाज कराया। राहत न मिलने पर हरदोई के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, उपचार के दौरान शनिवार को दिन में 11 बजे उसकी मौत हो गई। शव लेकर वह गांव आ गया। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के पिता यूनुस ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में बीमारी से मौत की बात ही सामने आ रही है।