फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, FIR lodged against husband and four others

Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर प्राथमिकी

Sat, 03 Jan 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, FIR lodged against husband and four others
फोटो-08- समीक्षा। फाइल फोटो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव में शुक्रवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नायब तहसीलदार आकांक्षा जोशी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। मृ़तका के पिता ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ककराली निवासी सौरभ की शादी 23 नवंबर 2024 को लखनऊ जनपद के पारा थाना क्षेत्र के आदर्श विहार कॉलोनी निवासी समीक्षा मौर्या (23) के साथ हुई थी। पति सौरभ का कहना है कि शुक्रवार रात समीक्षा ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उन्होंने देखा तो फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गए। यहां चिकित्सक ने समीक्षा को मृत घोषित कर दिया। समीक्षा के पिता सदानंद मौर्य का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए समीक्षा को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे उनके पुत्र अमन ने बेटी समीक्षा का हाल लेने के लिए फोन किया था। फोन सौरभ ने रिसीव किया था। बताया कि समीक्षा ने फंदा लगा लिया है और वह उसे लेकर सीएचसी आए हैं। सीएचसी पहुंचने पर कोई मौके पर मौजूद नहीं मिला। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि सदानंद की शिकायत पर पति सौरभ, ननद संध्या और नंदोई मनोज व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

फोटो-08- समीक्षा। फाइल फोटो

फोटो-08- समीक्षा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed