फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies on the 9th day of operation, hospital accused of negligence

Hardoi News: ऑपरेशन के 9वें दिन विवाहिता की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies on the 9th day of operation, hospital accused of negligence
हरदोई। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर पहुंची महिला की शुक्रवार शाम ही फिर से तबीयत बिगड़ गई। परिजन फिर उसे अस्पताल ले गए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पति ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र की ग्राम बिराइचमऊ के मजरा बंटहाना निवासी सोमवती (32) दो माह की गर्भवती थीं। तीन जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई। पति रामबक्श ने उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। मेडिकल परीक्षण के बाद चिकित्सक ने गर्भ में पल रहा बच्चा खराब हो जाने की जानकारी दी थी। पांच जून को सोमवती का ऑपरेशन कर दिया गया था। 12 जून को उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पति उसे लेकर फिर से उसी अस्पताल गया। यहां चिकित्सक ने हालत ज्यादा गंभीर बताते हुए लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरा। मृतका के पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतका का एक पुत्र शिवा व एक पुत्री अनन्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed