{"_id":"65243d41385f35ca1e07d4c7","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4823-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र के झझखेरिया गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पति का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है, जबकि मायके पक्ष के लोग इसे लेकर आशंका जता रहे हैं। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झझखेरिया निवासी रामरूप टेंट की दुकान चलाता है। उसका विवाह नौ वर्ष पहले शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के जेहरा रहीमपुर मजरा चंपतपुर निवासी रूबी (32) के साथ हुआ था। रविवार रात ससुराल में ही रूबी की मौत हो गई। पति रामरूप का कहना है कि रूबी बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर मृतका का भाई रामवीर पहुंचा और मौत की वजह को लेकर सवाल उठाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में बीमारी से मौत की बात सामने आई है। मृतका का उपचार फर्रुखाबाद के चिकित्सकों से लंबे समय से चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।