{"_id":"69443810593303ee21054a08","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142029-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदा लगा कर विवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदा लगा कर विवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-20- साक्षी। फाइल फोटो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के हर्रई में बृहस्पतिवार दोपहर बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर मृतका का शव नीचे उतारा गया। परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के साईं गांव निवासी रामाधार की पुत्री साक्षी (30) की शादी 10 साल पहले थाना क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी राजवीर से हुई थी। राजवीर प्राइवेट बस चालक हैं। इन दिनों वह हरदोई-पिसावां मार्ग पर बस चलाते हैं। राजवीर के मुताबिक, उनके गांव में दो मकान हैं। एक मकान में वह और उनका परिवार रहता है। दूसरे मकान में उनके माता-पिता रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पत्नी साक्षी कमरे में चली गई। साक्षी जब देर तक बाहर नहीं आई तो पुत्री सोना कमरे की ओर गई। उसे कमरा बंद मिला।
सोना पड़ोस में रहने वाली फूलमती के पास गई और पूरी घटना बताई। जब फूलमती कमरे की ओर गई तो वहां खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर दुपट्टे के फंदे से साक्षी का शव लटका दिखा। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। परिवार में पति, एक पुत्र यश, दो पुत्रियां सोना और रिधिमा हैं। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।