{"_id":"664f6fb53b6ae448f60e2eba","slug":"married-woman-burnt-to-death-due-to-fire-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114888-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मझियारा गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान लखनऊ के सिविल अस्पताल में बुधवार रात मौत हो गई।
रामपुर मझियारा निवासी खुशीराम की शादी तीन साल पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी रुचि (22) के साथ हुई थी। रुचि मंगलवार को घर में ही खाना बना रही थी। पति घर के बाहर बैठा था, जबकि ससुर उसके आठ माह के बेटे को गोद में खिला रहा था। रसोई में ही संदिग्ध हालात में रुचि को आ लग गई। जलती हुर्ह रुचि कमरे के बाहर भागी तो पति खुशीराम ने किसी तरह आग बुझाई।
घटना में रुचि झुलस गई और उसको बचाने की कोशिश में पति भी मामूली रूप से झुलस गया। रुचि को गंभीर हालत में लखनऊ मेंडिकल कालेज ले जाया गया। वहां से सिविल अस्पताल भेज दिया गया। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।