फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 30 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
फोटो-25- नीलम की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के शिवापुरवा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को दी सूचना में इसका उल्लेख नहीं किया है।
विज्ञापन

शिवापुरवा गांव निवासी रामेंद्र मजदूरी करता है। नौ वर्ष पहले उसका विवाह लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारीपुरवा निवासी नीलम (30) से हुआ था। रविवार रात नीलम की घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के भाई बालस्टर के मुताबिक सोमवार सुबह रामेंद्र ने उसे मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। कहा कि दौरा पड़ने से नीलम की मौत हो गई है। इस पर बालस्टर अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां पुलिस और मीडिया के सामने उसने रामेंद्र पर शराब के नशे में नीलम की हत्या करने का आरोप लगाया। शाम को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दौरा पड़ने से नीलम की मौत होने की जानकारी मिली है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed