फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married six days ago, wife absconded with jewelry

हरदोई: छह दिन पहले हुई शादी, लाखों के जेवर लेकर नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पति फूट फूटकर रोया

Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married six days ago, wife absconded with jewelry
छह दिन पहले हुई शादी, जेवर लेकर पत्नी फरार
विज्ञापन

- पति फूट फूटकर रोया, परिजनों ने समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/बघौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई नवविवाहिता शादी के छह दिन बाद ही नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद पुलिस को तहरीर दी। वहीं पत्नी के जाने की जानकारी मिलने पर पति की आंखों से आंसू टपकने लगे। घर वालों ने उसे किसी तरह समझा कर शांत कराया।
बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी एक युवक के साथ छह फरवरी को की थी। शादी के बाद नवविवाहिता चौथी पर अपने मायके शुक्रवार को आई थी। बताया गया कि नवविवाहिता शनिवार को खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी, मगर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

परिजनों को शक हुआ तो देखा कि घर से गहने और नकदी भी गायब थी। मामले की जानकारी ससुराल वालों को लगी तो उनके होश उड़ गए। ससुराल वालों के साथ पति के भी आंखों से आंसू टपकने लगे। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने किसी तरह से उसे समझाया। तहरीर में बताया गया कि घर में रखा झाला, मांग बिंदी, सोने का हार, पायल और 20 हजार नकदी साथ में ले गई है। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया की तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed