{"_id":"5e7e28318ebc3e78ba605cde","slug":"marriead-woemn-died-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp5526136170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में तबीयत बिगड़ने पर विवाहिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति का कहना है कि उसने कीटनाशक खा लिया था। जबकि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी संजीव पुत्र राजाराम की शादी एक वर्ष पहले बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झालापुरवा निवासी रेशू (22) पुत्री रामपाल के साथ हुई थी। संजीव खेती करता है।
संजीव ने बताया कि गुरुवार देर रात रेशू की तबीयत घर पर ही बिगड़ गई। उल्टियां होने पर परिजनों ने पूछा तो पता चला कि उसने कीटनाशक खा लिया है। आनन फानन ही संजीव रेशू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचा, जहां चिकित्सक ने रेशू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता रामपाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने रेशू के पति संजीव, ससुर राजाराम के अलावा गांव निवासी पंचम और श्याम पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगा तहरीर कोतवाली में दी। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट चार लोगों के विरुद्ध दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।