{"_id":"63f27b2e7a93e7d1bc099435","slug":"marriage-gave-life-long-pain-to-both-sister-and-brother-family-hardoi-news-c-12-1-87484-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बहन और भाई दोनों परिवार को जीवन भर का दर्द दे गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बहन और भाई दोनों परिवार को जीवन भर का दर्द दे गई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कुढ़ा गांव में हुए हादसे ने भाई-बहन को जीवन भर का दर्द दे दिया। दोनों ही परिवार इस दर्द का जिंदगीभर नहीं भुला पाएंगे। घर वापस जाते समय विमला और कमला एक-दूसरे के आंसू पोंछने का असंभव प्रयास करते दिखी।
क्षेत्र के कुढ़ा गांव निवासी ओमवीर के पुत्र देवेश की बरात शाहजहांपुर के थाना कांठ के अभाइन जा रही थी। रास्ते में पाली क्षेत्र में बोलेरो गन्ना लदी ट्राली से टकराकर खाई में गिर गई थी। जिससे देवेश, ओमवीर, विपनेश, अतुल और चालक सुमित की मौत हो गई थी। इसके अलावा राजेश, जगतपाल व अंकित घायल हो गए थे। घटना में ओमवीर और उनको बड़ा बेटा देवेश की मौत हुई है और उसकी बहन कमला के पुत्र अतुल और दामाद की मौत हो गई। घटना से ओमपाल व बहन कमला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। ओमवीर के परिवार ने जहां परिवार के मुखिया और बेटे को खो दिया है। वहीं ओमवीर की बहन कमला को अपने बेटे के साथ दामाद को भी खोना पडा। उसने दो साल पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। वहीं उसका पति राजेश अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। कमला भाई के घर से सगुन के स्थान पर दो शव लेकर मायके घर गई है। दोनों परिवारों के लिए यह शादी जिंदगी भर का दर्द दे गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
कुढ़ा गांव में सड़क हादसे के मृतक दूल्हा देवेश व उसके पिता ओमवीर और बोलेरो चालक सुमित को बरगदिया गंगा घाट पर अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि मृतक दूल्हे के छोटे भाई अनिकेत ने दी। भाई व पिता की मौत के सदमे से दूल्हे के भाई अनिकेत, योगेश, रोशन, मिथुन, बहन मोहिनी व मां पुष्पा का रो रोकर बुरा हाल है। महिलाओं की चीख-पुकार मची हुई थी। वहीं बोलेरो चालक सुमित को उसके छोटे भाई अमित ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। उसके परिवार में पिता राजीव सिंह, मां नीलम भाई अमित और बहन करिश्मा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रविवार को कुढ़ा गांव पहुंचकर मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।