फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Markets decked out in the sparkle of Rakhis; crowds begin to throng for shopping.

Hardoi News: राखियों की चमक से सजा बाजार, खरीदारी को उमड़ने लगी भीड़

Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out in the sparkle of Rakhis; crowds begin to throng for shopping.
फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद
हरदोई। रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। दुकानों पर फैंसी और डिजाइनर राखियों की चमक देखते ही बन रही है। पर्व की तैयारियों के बीच राखियों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। युवतियां और महिलाएं अपनी पसंद की राखियां खरीदती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

जिले में रक्षाबंधन का उत्साह नजर आने लगा है। सिनेमा रोड, रेलवेगंज, सदर बाजार समेत तमाम चौराहों पर दुकानों पर सजी राखियों को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। पर्व पर बच्चों में खास उत्साह होता है। ऐसे में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। युवतियों और महिलाओं में फैंसी, मोती, स्टोन और डिजाइनर राखियों की मांग अधिक है। इसके साथ ही लाल, पीली, हरी, गुलाबी और नारंगी रंग के पारंपरिक धागों वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। फुटकर दुकानदार थोक बाजार से विभिन्न डिजाइन की राखियां मंगाकर दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा रहे हैं।
विज्ञापन



पर्व पर बिक्री बढ़ने के आसार
राखी विक्रेता रवि ने बताया कि इस बार फैंसी राखियों की मांग अधिक है। मांग को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियों का पर्याप्त स्टॉक मंगाया जा रहा है। राखियां 20 से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। दुकानदार मयंक प्रजापति ने बताया कि पारंपरिक धागों के साथ फैंसी राखियों की बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है। पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महंगाई से घट गया चांदी की राखियों का क्रेज
एक समय था जब बहन अपनी भाइयों की कलाई को चांदी की राखियों से सजाती थीं लेकिन चांदी में बढ़ती महंगाई के चलते अब क्रेज घटने लगा है। चांदी की राखियां जहां कुछ समय पहले तक युवतियां और महिलाएं 500 से 600 रुपये में खरीद लेती थीं। वहीं अब चांदी की सामान्य राखी की कीमत 1300 से लेकर 1400 रुपये से शुरुआत हो रही है। इसके बाद जैसे राखियों का वजन बढ़ रहा है उतनी कीमत भी बढ़ती जा रही है।

फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद

फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद

फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद

फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद

फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद

फोटो-15- रक्षाबंधन की तैयारी में राखियां खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed