{"_id":"5eab0df88ebc3e9027450254","slug":"market-started-in-hardoi-11-in-police-custody-hardoi-news-knp557841652","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बाजार सजने पर पुलिस का छापा, 11 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बाजार सजने पर पुलिस का छापा, 11 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मल्लावां में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद बाजार लगने व वहां भीड़ जुटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर छापा मारा। पुलिस ने 11 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 11 नामजद लोगों समेत 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर के पास रामपुर में प्रतिबंध के बावजूद बाजार लगी थी। बाजार में भीड़ जुटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा था। पुलिस को देख 70 से 80 लोग मौके से भाग गए। जबकि, पुलिस ने प्रभू पुत्र सोबरन निवासी ग्राम जबेरा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव, रामऔतार पुत्र गयादीन निवासी ग्राम कछियनपुरवा, अनिल पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम शुक्लापुर, रामकुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम आलियापुर, रोहित पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम महमूदपुर, अवधेश पुत्र चंदिका प्रसाद निवासी ग्राम कुतुवापुर, संदीप पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम बेरिया नजीरपुर, महेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम बख्खापुरवा, जगपाल पुत्र सुंदरलाल निवासी ग्राम मंसूरपुर, हरिनाम पुत्र श्रीराम सिंह निवासी ग्राम बख्खापुरवा, जयकरन पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम अड़ंगापुर जबरापुर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
दरोगा ज्ञान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल करा कर उन्हें थाने से जमानत दे दी गई है। अन्य लोगों को तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।