फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many trains will be able to stop at Shahabad and Baghauli stations

Hardoi News: शाहाबाद व बघौली स्टेशन पर रुक सकेंगी कई ट्रेन

Wed, 02 Oct 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Many trains will be able to stop at Shahabad and Baghauli stations
हरदोई। शाहाबाद और बघौली के रेल यात्रियों को जल्द ही ट्रेन के ठहराव की सौगात मिल सकती है। हरदोई सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर शाहाबाद में आधा दर्जन और बघौली में दो जोड़ी ट्रेनें के ठहराव की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

हरदोई सांसद जय प्रकाश रावत ने ट्रेन के सफर करने वाले हजारों यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री से मिलकर शाहाबाद और बघौली में उन ट्रेनों के ठहराव की मांग की जो हरदोई स्टेशन पर रुकतीं हैं लेकिन, वहां नहीं रुकती। रेल मंत्री से शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15073-74 त्रिवेणी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15909-10 गुवाहाटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14265-66 बनारस देहरादून एक्सप्रेस और 15119-20 जनता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

बघौली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14235-36 बनारस बरेली एक्सप्रेस व 15119-20 जनता एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मांग पत्र दिया। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुयायियों को माउंट आबू जाने के लिए गाड़ी संख्या 19269-70 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को ठहराव कराने की भी मांग की है। रेल मंत्री ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

शाहाबाद भी शामिल किया जाए अमृत योजना में
सांसद जय प्रकाश रावत ने शाहाबाद स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने के लिए भी पत्र दिया है। सांसद ने बताया कि शाहाबाद स्टेशन से भी हजारों यात्री सफर करते हैं। उन्हें भी बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए स्टेशन को योजना में शामिल करते हुए आधुनिकीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed