फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many BSP and SP leaders join BJP

Hardoi News: कई बसपा और सपा नेता भाजपा में शामिल

Mon, 01 Apr 2024 03:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
Many BSP and SP leaders join BJP
हरदोई। मिश्रिख और हरदोई लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा ने विपक्षी दलों को शनिवार को करारा झटका दे दिया।
विज्ञापन

सपा और बसपा के कई पदाधिकारियों समेत कई पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य भी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में विधानसभा चुनाव में सांडी से बसपा प्रत्याशी रहे कमल वर्मा भी शामिल हैं।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने दावा किया कि भाजपा सिर्फ युवा, महिला, किसान और गरीब के उत्थान के लिए काम कर रही है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में सबको उचित सम्मान मिलता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने वर्ष 2014 के बाद से भाजपा की जीत का एक ही सूत्र है, लगातार मेहनत करते रहना। कार्यक्रम में सदर सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख सांसद अशोक रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए शामिल
सांडी से बसपा प्रत्याशी रहे कमल वर्मा, सेवानिवृत्त आईआरएस अफसर श्यामरतन वर्मा, माधौगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह और कंचन प्रभा, मल्लावां से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे विशाल जायसवाल, गोपामऊ नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष परवीन खां और प्रत्याशी रहे नौशाद नदवी, कछौना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और गोल्डी विश्वकर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए।

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, संडीला नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे अभय गुप्ता आदि भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed