{"_id":"66d49e44a63e3a182102c822","slug":"manual-tender-for-works-worth-rs-17-lakh-process-canceled-hardoi-news-c-213-1-hra1001-119113-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 17 लाख के कामों की मैनुअली निविदा, प्रक्रिया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 17 लाख के कामों की मैनुअली निविदा, प्रक्रिया निरस्त
विज्ञापन
हरदोई। नगर पंचायत कुरसठ में दो इंटरलॉकिंग मार्गों के निर्माण के लिए मैनुअली निविदा करा दी गईं। करीब 17 लाख से अधिक की लागत बनवाए जाने वाले मार्गों के लिए मैनुअली निविदाएं मांगी गईं। मैनुअली निविदा पर रोक के साथ ही प्रक्रिया निरस्त करा दी गई है। इससे काम चाहने वालों में खलबली है।
विकास और अन्य कार्यों के लिए अब शासन ने ई-टेंडरिंग की व्यवस्था दी है। ई-टेंडरिंग की व्यवस्था के बाद भी यहां की नगर पंचायत कुरसठ के जिम्मेदारों ने दो मार्गों पर इंटरलाकिंग के काम कराए जाने के लिए ई-टेंडरिंग के स्थान पर मैनुअली निविदा की प्रक्रिया अपना ली। बताया गया कि नगर पंचायत कुरसठ की सीमा में एक मार्ग पर इंटरलॉकिंग का काम 15वें वित्त आयोग की मद से करीब 9,42,000 रुपये और दूसरे मार्ग पर इंटरलॉकिंग का काम राज्य वित्त आयोग की मद से करीब 8,00,000 रुपये कराए जाने की स्वीकृति मिली है।
नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने ई-टेंडरिंग के स्थान पर मैनुअली निविदाएं मांग लीं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मैनुअली निविदा प्रक्रिया को निरस्त करा दिया गया है। जल्द ही ई-टेंडरिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
वित्तीय मामलों में व्यवस्था और पारदर्शिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत कुरसठ की ओर दो मार्गों के निर्माण के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया न अपनाकर मैनुअली निविदा कराए जाने का मामला संज्ञान में आते पूरी प्रक्रिया को निरस्त करा दिया गया है। अधिशासी अधिकारी से इसका कारण भी पूछा गया। नए सिरे से ई-टेंडर कराने के निर्देश दिए गए हैं। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी