फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   manrega

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए श्रमिकों के लिए संजीवनी बनी मनरेगा

Fri, 08 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
manrega
फोटो-20- पांडेयपुर में खड़ंजा निर्माण के कार्य का जायजा लेते बीडीओ भरखनी विद्या शंकर कटियार। संवा? - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। लॉकडाउन में घर लौटे बेरोजगार लोगों के लिए मनरेगा बड़ा सहारा बनी है। कभी कचौड़ी का ठेला लगाने वाले, फैक्टरी में निर्माण कार्य में लगे और सिलाई करने वाले मनरेगा के काम में फावड़ा उठाकर जुटे हैं। उनका कहना है कि परिवार के लिए जो होगा करेंगे।
विज्ञापन

केस - एक : भरखनी विकास खंड के ग्राम पांडेयपुर निवासी सर्वेश नोएडा में कचौड़ी का ठेला लगाते थे। परिवार का भरण-पोषण आसानी से हो जाता था। लॉकडाउन हुआ तो सर्वेश गांव लौट आए। लंबे समय तक घर में बैठे रहे, लेकिन बीते दिनों गांव में मनरेगा का कार्य शुरू हुआ। अब मनरेगा में सर्वेश काम कर रहे हैं। इससे भरण पोषण आराम से हो जाता है।
विज्ञापन

केस दो : भरखनी विकास खंड के ग्राम गौरखेड़ा निवासी समरेश कुमार नि:शक्त हैं। वह हरिद्वार में फैक्टरी में कपड़ा कटाई का कार्य करते थे। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद हुई तो समरेश बेरोजगार हो गए। मजबूरी में घर लौटे, लेकिन यहां मनरेगा ने उनका साथ दिया। मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों में उन्हें भी मजदूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन : हरिद्वार में नवोदय चौक पर दुकान में सिलाई करने वाले शेर सिंह लॉकडाउन के कारण अपने गांव गौरखेड़ा लौट आए हैं। कुछ दिनों तक घर में रहने के बाद परिवार चलाने की चुनौती आ खड़ी हुई। मनरेगा के तहत गांव में कार्य शुरू हुआ तो उन्होंने भी काम मांगा। अब काम मिलने के बाद परिवार चलाने की चिंता नहीं है।
केस चार : पांडेयपुर निवासी पंचम कुमार दिल्ली में एक फैक्टरी में बाइक के हैंडल के मुट्ठे बनाते थे। लॉकडाउन हुआ तो फैक्टरी में ताला पड़ गया। मजबूरी में घर वापस आए। यहां रोजगार की संभावना तलाश रहे थे और तभी मनरेगा का कार्य शुरू हो गया। पंचम ने कहा कि मनरेगा का काम मिलने से काफी राहत मिली है।
मनरेगा योजना के तहत एक दिन काम करने पर जॉब कार्डधारकों को 202 रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। कार्य दिवस के 15 दिन बाद मजदूरी के रुपये खाते में भेज दिए जाते हैं।

सवायजपुर। भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शुक्रवार को भरखनी विकास खंड के ग्राम पांडेयपुर में चल रहे मनरेगा कार्यों का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि गैर जनपदों और प्रदेशों से जो मजदूर वापस आए हैं, उन्हें रोजगार दिया जाएगा।
मनरेगा से अधिक से अधिक कार्य कराया जाएगा। विधायक ने श्रमिकों को एक-एक गमछा और साबुन भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed