फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   manrega,comunity toilet,extra payment,account deposit

चार ग्राम पंचायतों ने मनरेगा के खाते में जमा कराए रुपये

Thu, 12 Nov 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
manrega,comunity toilet,extra payment,account deposit
हरदोई। जनपद में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में मनरेगा से स्वीकृत एस्टीमेट से अधिक का भुगतान किए जाने के मामले में प्रशासन के सख्त रुख का असर नजर आने लगा है। स्वीकृत एस्टीमेट से अधिक का भुगतान करने वाली बेंहदर विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों ने अतिरिक्त भुगतान की राशि मनरेगा खाते में जमा करा दी है।
विज्ञापन

जनपद में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन शौचालयों के निर्माण में मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किया गया है। एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण में अधिकतम 230 मानव दिवस सृजित करते हुए 46230 रुपये तक का भुगतान करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

इसकी अनदेखी कर पांच विकास खंडों की 15 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत एस्टीमेट से अधिक का भुगतान कर दिया गया। इस संबंध में अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बेंहदर विकास खंड के ग्राम इनायतपुर, अलदादपुर नेवादा, कासिमपुर और संतोषा में एस्टीमेट से ज्यादा किए गए भुगतान की राशि को मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक के खाते में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनायतपुर में 4422 रुपये, अलदादपुर नेवादा में 10050 रुपये, कासिमपुर में 3417 रुपये और संतोषा में 9045 रुपये का अधिक भुगतान हुआ था। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों ने पैसा जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed