फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Manega celebration today in council schools

परिषदीय विद्यालयों में आज मनेगा उत्सव

Wed, 30 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 30 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manega celebration today in council schools
स्कूल में पढ़ते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को उत्सव का माहौल रहेगा। मेधावी बच्चों को अभिभावकों के सामने पुरस्कृत किया जाएगा। परियोजना निदेशक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विद्यालयों में उत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों को भी बुलाने का प्रयास किया गया है। मेधावी व नियमित उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं, नियमित रूप से उपस्थित रहने वाले व अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों, विद्यालय में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को भी सम्मानित किया जाए। परियोजना निदेशक से भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि आरटीई मेले, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए।
विज्ञापन


बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि जिले भर के परिषदीय स्कूलों में उत्सव मनाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अभिभावकों को बुलाने पर जोर दिया गया है। उधर, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने 30 मार्च को होने वाले उत्सव को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 257 जिम्मेदारों को विद्यालय आवंटित किए गए हैं। इनकी निगरानी में कार्यक्रम कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं-कहीं रिपोर्ट कार्ड ही तैयार नहीं
हरदोई। एक तरफ शासन स्तर से 30 मार्च को उत्सव मनाए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट कार्ड बांटे जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अधिकतर विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड ही तैयार नहीं हैं। बीएसए डा. बृजेश मिश्र का कहना है कि उत्सव को लेकर जहां कहीं भी हीलाहवाली करने की सूचना मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed