फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mandir ja rhi mahila ko tractor-troli ne kuchla,maut

मंदिर जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
mandir ja rhi mahila ko tractor-troli ne kuchla,maut
घटनास्थल पर लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : HARDOI
हरदोई। पत्नी को लेकर संडीला स्थित मंदिर जा रहे शख्स की बाइक में पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से गिर गई। ट्राली का पहिया पेट के ऊपर से निकल गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चमकनी निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी हैं। वह गुरुवार सुबह पत्नी हेमलता उर्फ कमलावती (54) को लेकर बाइक से संडीला स्थित मंदिर जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के निकट एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हेमलता बाइक से नीचे गिर गईं। ट्राली का पहिया हेमलता के पेट के ऊपर से निकल गया। घटनास्थल पर मौत हो गई। पत्नी का शव देख सुरेश बदहवास हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर भाग गया। ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed