{"_id":"616710a06fa0347b787b3cb9","slug":"man-s-body-found-hanging-police-said-sucide-case-hardoi-news-knp658119184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर में घर में युवक का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना को खुदकुशी बताया है।
चचरापुर निवासी चंदन सिंह उर्फ कल्लू (26) के पास कुछ खेती थी। खेती को वह ठेके पर देता था। इससे होने वाली आय से ही वह अपना भरण-पोषण करता था। कल्लू ज्यादातर समय घर में ही रहता था। इधर तीन दिनों से उसे किसी ने नहीं देखा था। अनहोनी की आशंका पर बुधवार सुबह कल्लू के चचेरे भाई सोनू सिंह उसे देखने पहुंचे। दरवाजे पर बदबू आने पर उन्होंने खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
दरवाजा तोड़कर अंदर गए पुलिस कर्मियों का कल्लू का शव रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। माना जा रहा है कि दो या तीन दिन पहले ही कल्लू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पिता जितेंद्र सिंह लखनऊ से गांव पहुंचे। जितेंद्र ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र आशीष पीएसी में है।
विज्ञापन
पूरा परिवार आशीष के साथ लखनऊ में रहता है। कल्लू नशे का लती था और अकेला रहता था। शादी भी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि खुदकुशी की घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।