{"_id":"5f4e8ce58ebc3e54a12d45ac","slug":"man-mudered-wife-in-hardoi-hardoi-news-knp5801487158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी का गला रेतकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी का गला रेतकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा में मकान बेचने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक गुप्ता के परिवार में पुत्र नैतिक (10) और पुत्री मानसी (6) भी हैं। मंगलवार दोपहर उसने घर में पत्नी मीना (38) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गले पर तकिया रख दिया और फरार हो गया।
बाहर के कमरे में बैठे बेटे नैतिक और मानसी ने घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले ताऊ नंद किशोर गुप्ता व अन्य परिजनों को दी। मृतका के भाई प्रेम कुमार निवासी टोलवा आट को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, शहर कोतवाल जगदीश यादव मौके पर पहुंच गए। पूरे घर की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतका के भाई प्रेम कुमार ने बताया कि जिस मकान में मीना और दीपक रहते थे, वो मीना के नाम है। दीपक शराब पीने का लती है। आए दिन वह मकान बेचने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन मीना ने इनकार कर दिया था। इसको लेकर मीना के साथ मारपीट भी करता था। मंगलवार को भी मारपीट के बाद उसने अपना ई रिक्शा घर के बाहर नाले में डाल दिया था। शहर कोतवाल ने बताया कि प्रेम की तहरीर पर दीपक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने मृतका के पुत्र नैतिक और पुत्री मानसी से पूछताछ की। पुत्र नैतिक ने पुलिस को बताया कि पापा गुस्से में आए। कमरे में टीवी देख रहे नैतिक और उसकी बहन को दूसरे कमरे में भेज दिया, फिर टीवी की आवाज फुल कर दी। पुलिस का कहना है कि बेटे ने बताया कि चाकू से मीना गुप्ता को मारने के बाद दीपक फरार हो गया।