फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man got dead

फुफेरी बहन की शादी में गई युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
man got dead
फुफेरी बहन की शादी में गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत - देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने गए युवक की देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी जागेश्वर( 35) पुत्र श्रीराम खेती करता है। परिजनों के मुताबिक जागेश्वर सोमवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी फुफेरी बहन रूमा पुत्री रामचंद्र की शादी में शामिल होने गया था। सोमवार रात लगभग 11:00 बजे जागेश्वर शौच जाने के लिए गांव के पास से निकले लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतक के फूफा रामचंद्र अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed