{"_id":"5fce6a2b8ebc3efada4843d7","slug":"man-died-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp5985984168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बीघा रामपुर स्थित ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चौकी निवासी विजयपाल (38) पुत्र डोरी एक साल से ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बीघा रामपुर में रह रहा था। सोमवार दोपहर उसकी हालत बिगड़ गई, तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जहर खाने से युवक की मौत हुई है।
मृतक के पुत्र शोभित ने कुछ परिजनों पर ही जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। (ब्यूरो)