फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man committed suicide in hardoi

पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 31 Jul 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in hardoi
फोटो-16- राजीव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव में गुरुवार सुबह घर से निकले निकले युवक का शव शाम को गांव के बाहर खेत में पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मवैया निवासी राजीव (22) पुत्र गुड्डू गुरुवार सुबह घर से निकला था। शाम तक उसके वापस न आने पर छोटी बहन तलाशते हुए खेत की ओर गई तो नीम के पेड़ पर राजीव का शव देख उसके होश उड़ गए। जानकारी पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजीव दो भाई व दो बहनों में बड़ा था, वह दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन से पहले ही वह घर आया था, तब से गांव में ही रह रहा था।
विज्ञापन

मां गुड्डी ने बताया कि मार्च में नयागांव सीतापुर निवासी एक लड़की से राजीव की शादी तय हो चुकी थी, रोका भी हो चुका था। उस लड़की से मवैया गांव का ही दूसरा युवक शादी करना चाहता था। राजीव की शादी तय होने पर वह उससे रंजिश मानता था। मां ने उसी युवक पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed