{"_id":"6ad5091b68bb0f86170b8d8b","slug":"man-climbs-120-foot-tall-tower-insisting-on-marrying-his-girlfriend-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158661-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रेमिका से शादी की जिद, 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रेमिका से शादी की जिद, 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
फोटो-26-मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत: वीडियोग्रैब
मल्लावां। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में एक युवक नगर के मोहल्ला सुभाष पार्क स्थित 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर से कूदने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उतारने की कवायद शुरू की। लगभग दो घंटे बाद युवक नीचे उतारा जा सका। पता चला कि युवती दूसरे धर्म की है और इस कारण युवक के परिजन शादी को राजी नहीं हैं।
बंदीपुर निवासी अजय राठौर शटरिंग लगाने का काम करता है। पिछले कुछ समय से अजय की नजदीकियां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हैं। इसकी जानकारी युवक के परिजन को भी है। युवती दूसरे धर्म की है। सूत्र बताते हैं कि इसी वजह से युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
रविवार सुबह युवक बिना कुछ बताए घर से निकला और लगभग सात बजे वह सुभाष पार्क स्थित बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ लग गई। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अजय को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। अजय प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा। कुछ देर बाद कोतवाल मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल के समझाने पर लगभग दो घंटे बाद अजय टावर से नीचे उतरा। उसके सुरक्षित नीचे उतरकर आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया कि अजय से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यही पता चला है कि युवक के ही परिजन युवती से शादी के लिए तैयार नहीं हैं।