{"_id":"5dbf1c288ebc3e93af0f72e1","slug":"man-arrested-during-second-marrige-hardoi-news-knp523560771","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा मंडप से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा मंडप से गिरफ्तार
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। महिला द्वारा पति के दूसरी शादी किए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने शनिवार रात थाना क्षेत्र के बेलाकपूरपुर गांव में बारात लेकर आए दूल्हे और उसके बाबा को गिरफ्तार कर लिया। देर रात दुल्हन के परिजन भी थाने पहुंच गए। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझरेहता निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद हरियावां के बेलाकपूरपुर निवासी उसके मौसेरे भाई की बेटी उसके घर आ गई। उसके पति का उससे प्रेम प्रसंग हो गया। जैसे-तैसे बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। इसके बाद आरोपी पति ने उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। हाल ही में गुपचुप ढंग से दोनों की शादी तय कर दी गई। शनिवार को उसका पति दूसरी शादी करने के लिए बारात लेकर ग्राम बेलाकपूरपुर पहुंचा।
किसी तरह उसे इसकी जानकारी मिली तो वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। शनिवार रात पुलिस बेलाकपूरपुर पहुंच गई और भांवर पड़ने से पहले ही मंडप से आरोपी दूल्हे और उसके बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया की पीड़िता व उसके पति के बीच चल रहे विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। युवक दूसरी शादी करने जा रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।