Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man arrested 12 years ago with drugs sentenced to five years in prison

Hardoi News: नशीले पदार्थ के साथ 12 साल पहले पकड़े गए अभियुक्त को पांच साल की सजा

Wed, 29 Oct 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Man arrested 12 years ago with drugs sentenced to five years in prison
हरदोई। नशीले पदार्थ के साथ 12 साल पहले पकड़े गए अभियुक्त को दोषी करार दिया गया है। अपर जिला जज कोर्ट संख्या चार यशपाल ने अभियुक्त को पांच साल की सजा सुनाई। अभियुक्त पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियुक्त 29 नवंबर 2013 को पकड़ा गया था और 29 नवंबर 2025 को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात तत्कालीन उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडेय ने 29 नवंबर 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पुलिस टीम के साथ कोतवाली शहर क्षेत्र के बड़ा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि बड़ा चौराहे से अटल चौराहे जाने वाले मार्ग पर ट्रीट एंड फन रेस्टोरेंट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति हैं। यह दोनों स्मैक व नशीली गोलियां बेचने के लिए आए हैं। नशीली दवाएं बेचकर मोहल्ले को नशे का लती बना रहे हैं। पुलिस को देखकर दोनों लड़के भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

भागने की वजह पूछने पर इन लोगों ने अपने पास स्मैक, तमंचा और नशीली गाेलियां होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी राहुल सिंह उर्फ हुल्ला और दूसरे ने शहर के मोहल्ला ऊंचाथोक निवासी शोभित त्रिवेदी बताया था। तलाशी लेने कर राहुल की जेब से स्मैक व नशीली गोलियां मिली थीं। राहुल के पास तमंचा भी था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाहों को पेश किया गया। इसके साथ ही आठ अभिलेखीय साक्ष्य भी पेश किए गए। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूतों के आधार पर अपर जिला जज ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed