फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man accused of stealing from temple arrested

Hardoi News: मंदिर में चोरी करने वाला आरोप गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Man accused of stealing from temple arrested
बेहंदर। कासिमपुर कस्बे में संतोषी माता मंदिर में सोमवार रात चोरी करने वाले शख्स को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से मूर्ति, मुकुट, घंटा आदि सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में संतोषी माता का मंदिर है। ग्राम कासिमपुर निवासी सन्नो मंदिर में पुजारी हैं। 27 अक्तूबर को सन्नो ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि थाना व ग्राम कासिमपुर निवासी मुरारी ने रविवार रात गेट पर लगी लोहे की जाली तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। दावा है कि मुरारी ने मूर्ति, मुकुट, घंटा आदि सामान चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बेहंदर कला गांव से आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पीतल के नौ सिंहासन, तीन घंटी, चांदी का झूला, पीतल की तीन मूर्ति, ज्योति जलाने वाला पीतल का दीया, पीतल की एक जोड़ी खड़ाऊ, दो अगरबत्ती प्लेट, एक शिवलिंग, चांदी की प्लेट, तांबे का एक सिंदूर दान, पीतल की एक संतोषी माता की मूर्ति, मुकुट, चांदी के चार छल्ले, पीतल की एक दुर्गा मूर्ति, तांबे के दो सिक्के आदि सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में दो और आबकारी अधिनियम की धारा में एक मुकदमा कासिमपुर थाने में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed