फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mamta becomes President and Kajal General Secretary of the women's wing.

Hardoi News: महिला विंग की ममता अध्यक्ष, काजल बनीं महामंत्री

Sat, 18 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mamta becomes President and Kajal General Secretary of the women's wing.
फोटो 11: व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित पदा​धिकारी व जिलाध्यक्ष विमलेश दी​क्षित। स्रोत : मी​डिया प
हरदोई। उप्र उद्योग व्यापार मंडल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला विंग का शनिवार को गठन किया गया। निरमा देवी के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में ममता सिंह को अध्यक्ष और काजल गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी में बिंदु सिंह चौहान को संरक्षक, ममता सिंह को जिलाध्यक्ष, किरण सिंघल को जिला उपाध्यक्ष, काजल गुप्ता को जिला महामंत्री, रविंद्र कौर को जिला कोषाध्यक्ष, पदम सिंह को नगर अध्यक्ष, रुबी गुप्ता व रोली गुप्ता को नगर महामंत्री, पूजा वर्मा को नगर मंत्री और कल्पना वर्मा को सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला पदाधिकारियों को जिले की महिला दुकानदारों, ब्यूटी पार्लर, बुटीक संचालक और गृह उद्योग से जुड़ी महिलाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरमा देवी ने कहा कि यह टीम महिला उद्यमियों की आवाज बनेगी और समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी। संचालन जिला महामंत्री आईटी मंच अपूर्व महेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, राजेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री भरत पांडे, आईटी मंच नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed