फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mallawan will have screening of 44015 people

मल्लावां के 8803 घरों के 44015 लोगों की होगी स्क्रीनिंग

Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mallawan will have screening of 44015 people
मल्लावां। कोरोना संक्रमण से बचाव को मल्लावां कस्बे के 8803 घरों में रहने वाले 44015 लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। गुरुवार से शुरू होने वाले अभियान की तैयारी को लेकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। स्क्रीनिंग के कार्य में 75 टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

20 अप्रैल से पहले ही मल्लावां कस्बे के हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने मल्लावां सीएचसी के प्रभारी डॉ. अरविंद मिश्रा और विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। डॉ. सुशील कुमार के मुताबिक गुरुवार से घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। इस टीम में निकायकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ राजस्व कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। इस पूरी कवायद को कंटेनमेंट प्रोग्राम नाम दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि जो लोग लॉकडाउन के बाद गैर जनपदों या प्रदेशों से आए हैं, उनकी भी जांच स्क्रीनिंग के दौरान की जाएगी। संदिग्ध मिलने या कोई लक्षण नजर आने पर संबंधित को क्वारंटीन किया जाएगा। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनीटर अरविंद, धीरेंद्र, पंकज, वीरेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, शाहिद नजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद में शुरू हुई स्क्रीनिंग
एहतियात के तौर पर शाहाबाद कस्बे में भी स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है। बुधवार को कस्बे के मोहल्ला महमंद, गढ़ी, कला गढ़ी, दरम्यानी गढ़ी, वासित सुलेमानी, माता का तालाब, फूटा महल आदि मोहल्लों में स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी शाहाबाद के प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि कुल 18 टीमें स्क्रीनिंग के कार्य में लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं। नगर निकाय क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में हर घर के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed